Home ट्रेंडिंग गुड़हा सेव रेसिपी: बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी घर का स्नैक

गुड़हा सेव रेसिपी: बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी घर का स्नैक

11
0

बच्चों को बाजार के चिप्स और बिस्कुट बहुत पसंद आते हैं. लेकिन बच्चों को लगातार प्रिजर्वेटिव्स से भरे बिस्टुक और चिप्स खिलाते रहना उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ करने जैसा होता है. ऐसे में माता-पिता बच्चों के लिए कुछ ऐसा नाश्ता ढूंढते हैं, जो न केवल स्वादिष्ट हो, बल्कि हेल्दी भी हो. इस गर्मी अपने बच्चों को कुछ ऐसा खिलाएं जो उनके लिए सेहतमंद हो और आपके लिए बनाने में आसान. एक ऐसी ही रेसिपी है गुड़हा सेव. ये एक ऐसा ट्रेडिशनल स्नैक है जो स्वाद में किसी एनर्जी बार से कम नहीं है और आप इसे 2 महीने तक आसानी से स्टोर कर सकते हैं. खास बात ये है कि इसे स्टोर करने के लिए आपको फ्रिज की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

इंग्रेडिएंट्स:
    2 कप बेसन
    2-3 चम्मच तेल (मोयन के लिए)
    स्वादानुसार नमक
    पानी (आटा गूंथने के लिए)
    तलने के लिए तेल
    1 कप गुड़
    थोड़ा सा पानी (चाशनी के लिए)

बनाने का तरीका:
1. गुड़हा सेव बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन लें. इसमें तेल और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें. इस आटे को 15–20 मिनट ढककर रख दें ताकि ये अच्छे से सेट हो जाए.

2. अब कड़ाही में तेल गर्म करें. सेव बनाने की मशीन लें उसमें आटा भरें और तेल में सेव तोड़ते रहें. मध्यम आंच पर सेव को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.

3. कड़ाही से सेव निकालकर ठंडा करें और छोटे टुकड़ों में तोड़ लें. इसके बाद एक दूसरी कड़ाही में थोड़ा पानी और गुड़ डालकर धीमी आंच पर पकाएं.

4. जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए, तो चाशनी को थोड़ा गाढ़ा होने दें. गुड़ की चाशनी तैयार है या नहीं ये देखने के लिए थोड़ी सी ठंडे पानी में डालें. अगर पानी में डालने पर गुड़ इकट्ठा हो जाए, तो समझ जाएं चाशनी तैयार है.

5. अब गैस बंद करके तैयार सेव को चाशनी में डालें और अच्छे से मिलाएं, ताकि हर टुकड़े पर गुड़ की परत चढ़ जाए. इसके बाद इसे ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद सेव कुरकुरे और अलग-अलग हो जाएंगे.

6. जब ये पूरी तरह से ठंडे हो जाएं उसके बाद इन्हें स्टील या कांच के एयरटाइट डिब्बे में रखें. ये 1-2 महीने तक खराब नहीं होते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here