Home खेल BCCI ने हर्षित राणा को दी टीम इंडिया में एंट्री, तीसरे वनडे...

BCCI ने हर्षित राणा को दी टीम इंडिया में एंट्री, तीसरे वनडे की प्लेइंग XI में शामिल होने के आसार

7
0

नई दिल्ली
 भारत और अफगिनस्तान के बीच 20 जून को वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबले खेला जाने वाला है। इससे पहले बीसीसीआई ने हर्षित राणा को टीम इंडिया में एंट्री दे दी है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। बोर्ड ने जानकारी दी कि सेंटर ऑफ एक्सिलेंस हरी झंडी मिलने के बाद हर्षित को टीम में शामिल किया गया है। उनके आने से भारतीय तेज गेंदबाजी यूनिट को मजबूती मिलेगी। उनको सीधा प्लेइंग-XI में खेलने का मौका भी मिल सकता है। अफगानिस्तान के सामने भारतीय टीम लगातार बदलाव कर रही है।

हर्षित राणा की हुई टीम इंडिया में एंट्री
आज यानि 19 जून को भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक रूप से जानकारी देते हुए बताया कि हर्षित राणा का अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे के लिए शामिल कर लिया गया है। बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में रिहैब करने के बाद तेज गेंदबाज ने फिटनेस हासिल कर ली है। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच खेला था। इस दौरान हर्षित के दाए घुटने में तकलीफ हुई थी। जिसके कारण वह चैंपियन टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। साथ ही आईपीएल 2026 से भी बाहर हो गए थे।

सीधे मिलेगी प्लेइंग-XI में जगह?
हर्षित राणा को जिस तरह से अचानक तीसरे वनडे की टीम में शामिल किया गया है। उसको देखकर लगता है कि चेन्नई में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी बन सकते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट किस खिलाड़ी को बाहर करता है। गुरनूर बराड़ ने 2 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। प्रिंस यादव ने पहले ही मैच में 2 विकेट लिए वहीं अर्शदीप सिंह के खाते में भी 2 सफलताएं आई थी। टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है, लेकिन वर्ल्ड कप 2027 के संयोजन को तलाशने और खिलाड़ियों को मौका देने के लिहाज से तीसरा वनडे खास होने वाला है।

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए अपडेटेड टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, यशस्वी जयसवाल, हर्षित राणा।
मोहित कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here