Home ट्रेंडिंग बाजार जैसी क्रंची मूंग दाल नमकीन अब घर पर बनाएं, स्वाद भी...

बाजार जैसी क्रंची मूंग दाल नमकीन अब घर पर बनाएं, स्वाद भी भरपूर और सेहत भी बेहतर

6
0

 दिनभर की थकान के बाद शाम की चाय के साथ  कुछ कुरकुरा और चटपटा खाने का मन करता है.ऐसे में ज्यादातर लोग बाजार की नमकीन या स्नैक्स खरीद लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि थोड़ी-सी मेहनत से आप घर पर भी कई टेस्टी स्नैक्स बना सकते हैं. उन्हीं में से एक है मूंग दाल से बनी कुरकुरी नमकीन.

प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल नमकीन खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होती है. इसे घर में मौजूद कुछ सामानों से बेहद आसानी से बनाया जा सकता है. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है  कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा.  आइए जानते हैं कि घर पर बाजार जैसी कुरकुर और चटपटी मूंग दाल नमकीन कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप छिलका हटाई हुई पीली मूंग दाल
1 चुटकी हींग
½ छोटा चम्मच काला नमक
½ छोटा चम्मच चाट मसाला
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
2 कप पानी (दाल भिगोने के लिए)
 नमक स्वादानुसार
आवश्यकता अनुसार तेल (तलने के लिए)

मूंग दाल नमकीन कैसे बनाते हैं?

  • मूंग दाल नमकीन बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धो लें और 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. जब दाल अच्छी तरह फूल जाए तो उसे छलनी में डालकर सारा पानी निकाल दें.
  • इसके बाद दाल को सूती कपड़े या टिशू पेपर पर फैलाकर कुछ देर के लिए सुखा लें, ताकि पूरा पानी निकल जाए.
  • अब एक कड़ाही में मीडियम गैस पर तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर दाल को थोड़ा-थोड़ा करके डालें और सुनहरा व कुरकुरा होने तक तल लें.
  • तली हुई दाल को टिशू पेपर पर निकालें, ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए. अब इसमें नमक, हींग, काला नमक, चाट मसाला और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें, ताकि मसाले दाल पर समान रूप से चढ़ जाएं.
  • अब नमकीन को पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें.
  • इस तरह आपकी कुरकुरी मूंग दाल नमकीन कई दिनों तक ताजा बनी रहेगी और जब मन करे, चाय के साथ इसका स्वाद ले सकते हैं.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here