Home राज्य देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एफएसडीए और गाजियाबाद क्राइम ब्रांच...

देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एफएसडीए और गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

10
0

एफएसडीए व गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

सिप्ला, ल्यूपिन समेत कई कंपनियों के नाम पर बन रही थीं नकली दवाइयां

विशेष अभियान के तहत मिली बड़ी सफलता, जांच के लिए भेजे गए नमूने

गाजियाबाद,
नकली एवं अवैध औषधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) व गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने देहरादून की फैक्ट्री पर छापेमारी की। यहां देश की कई प्रतिष्ठित दवा कंपनियों के नाम पर नकली दवाइयों का निर्माण किया जा रहा था।

टीम ने देहरादून के देवीपुर न्यू हाईवे रोड परवाल क्षेत्र में नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में सिप्ला, ल्यूपिन, डॉ. रेड्डीज, एल्डर, माइक्रो, मैनकाइंड, इंटास, एबॉट, सन फार्मा, एरिस्टो, मैक्लियोड्स व जाइडस जैसी नामी दवा कंपनियों के नाम और ब्रांड का दुरुपयोग कर कथित रूप से नकली दवाइयां तैयार की जा रही थीं। इन दवाओं की पैकेजिंग भी इस प्रकार की जा रही थी कि आम उपभोक्ता और दवा विक्रेता आसानी से भ्रमित हो सकते थे।

टीम ने कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री से भारी मात्रा में संदिग्ध दवाइयां, पैकिंग सामग्री, लेबल, रैपर, निर्माण में प्रयुक्त होने वाले अन्य उपकरण बरामद किए। बरामद सामग्री को जांच के लिए कब्जे में लेकर उसके नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here