Home राज्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पोस्ट- आस्था के साथ आर्थिकी को भी...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पोस्ट- आस्था के साथ आर्थिकी को भी नई ऊर्जा दे रहा दीपोत्सव

8
0

कुम्हार के श्रम, किसान की उपज और परिवार की आजीविका को प्रकाश दे रहा दीपोत्सव का दीप: सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पोस्ट- आस्था के साथ आर्थिकी को भी नई ऊर्जा दे रहा दीपोत्सव

2017 के पहले नहीं था ऐसा प्रकाश, आस्था के सामर्थ्य को आजीविका के नए अवसरों में बदलने की सोच का था पूर्णतः अभाव

मुख्यमंत्री ने कहा- डबल इंजन सरकार ने इस अंधकार को किया दूर

लखनऊ, 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रभु श्रीराम की नगरी में आगमन से पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर दीपोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने लिखा कि श्री अयोध्या धाम का भव्य दीपोत्सव आस्था के साथ आर्थिकी को भी नई ऊर्जा दे रहा है। यहां प्रज्ज्वलित हर दीप किसी कुम्हार के श्रम, किसी किसान की उपज और किसी परिवार की आजीविका को नया प्रकाश दे रहा है। 

2017 से पहले नहीं था यह प्रकाश
मुख्यमंत्री ने लिखा कि वर्ष 2017 के पूर्व यह प्रकाश नहीं था। राम नगरी की अपार सांस्कृतिक संभावनाओं को स्थानीय कारीगरों, किसानों और छोटे व्यापारियों की समृद्धि से जोड़ने की कोई पहल नहीं की गई। तब आस्था के सामर्थ्य को आजीविका के नए अवसरों में बदलने की सोच का पूर्णतः अभाव था। 

दीप से जागती है श्रमशील परिवार के घर में खुशहाली की उम्मीद
मुख्यमंत्री ने लिखा कि डबल इंजन सरकार ने इस अंधकार को दूर किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में लाखों दीपों से आलोकित होने वाला भव्य दीपोत्सव आज कुम्हारों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों के लिए काम एवं कारोबार के नए अवसर सृजित कर रहा है। जिस दीये से राम नगरी जगमगाती है, उसी से किसी श्रमशील परिवार के घर में खुशहाली की उम्मीद भी जागती है, ऐसा है अपना दीपोत्सव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here