Home मनोरंजन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ 2025: सान्या के जबरदस्त डांस पर झूमे दर्शक, अल्लू–तेजा...

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ 2025: सान्या के जबरदस्त डांस पर झूमे दर्शक, अल्लू–तेजा सज्जा की मौजूदगी ने बढ़ाया ग्लैमर

34
0

कोच्चि

केरल के कोच्चि में कल शनिवार रात 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का आयोजन हुआ। 21 फरवरी को एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई सेलेब्स को साउथ का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। सितारों की मौजूदगी में जगमगाई इस अवॉर्ड नाइट में सान्या मल्होत्रा ने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी। देखिए अवॉर्ड इवेंट की कुछ खूबसूरत झलक…

सान्या ने लगाए चार चांद
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में अपनी धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। येलो कलर की ड्रेस में जब वे स्टेज पर थिरकीं तो देखने वाले हैरान रह गए।
 
तेजा सज्जा और अल्लू अर्जुन ने मनाया जीत का जश्न
अवॉर्ड नाइट में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और तेजा सज्जा भी नजर आए। यहां दोनों ने अवॉर्ड जीते। इसके बाद साथ में सेल्फी लेते दिखे। बता दें कि तेजा सज्जा ने 'हनु-मान' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) तेलुगु का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। वहीं, अल्लू अर्जुन ने फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए तेलुगु में बेस्ट एक्टर (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है।

तृषा शेट्टी सहित इन सितारों भी किया डांस
अवॉर्ड नाइट में सान्या मल्होत्रा के अलावा निधि अग्रवाल, तृषा शेट्टी, प्रणिता सुभाष और अपर्णा बालमुरली ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी। इन सितारों ने हिट गानों पर डांस किया, जिसे देख दर्शक भी झूम उठे। तृषा का डांस देख वहां मौजूद लोग मंत्रमुग्ध रह गए।
 
ग्लैमरस लुक में दिखीं काजल अग्रवाल

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में अभिनेत्री काजल अग्रवाल ग्लैमरस लुक में नजर आईं। वे ग्रीन और सिल्वर कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं। उन्होंने अवॉर्ड में शिरकत करते हुए खुशी जाहिर की। काजल को 'सत्यभामा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) – तेलुगु का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here