Home छत्तीसगढ़ रायपुर: कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में डीएमएफ शासी परिषद की...

रायपुर: कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में डीएमएफ शासी परिषद की बैठक आयोजित

7
0

रायपुर : कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में डीएमएफ शासी परिषद की बैठक

विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा

स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पेयजल पर विशेष फोकस; लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

रायपुर

कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि डीएमएफ निधि का अधिकतम उपयोग जनहित के प्रमुख क्षेत्रों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन और स्वच्छता में किया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पूर्व में स्वीकृत कार्यों को समयसीमा में पूर्ण किया जाए और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो। साथ ही उन्होंने “सुपर 30” कोचिंग योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराने पर विशेष जोर दिया।

           मंत्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति तथा कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास अजीत वसंत की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कलेक्टरेट अंबिकापुर सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। 

     लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कृषि क्षेत्र में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई और कहा कि सभी विभाग अपने प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर तैयार करें, ताकि डीएमएफ राशि का प्रभावी और जनहितकारी उपयोग सुनिश्चित हो सके।

       कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि नए नियमों के अनुरूप पंचवर्षीय कार्ययोजना तैयार करने हेतु विभागों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि डीएमएफ निधि का उपयोग पूरी पारदर्शिता और नियमानुसार करते हुए जिले के समग्र विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

          बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत एवं सदस्य सचिव डीएमएफ विनय अग्रवाल ने वर्ष 2016-17 से 2025-26 तक विभिन्न सेक्टरों में स्वीकृत, पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इसमें उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल कल्याण तथा स्वच्छता से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

         बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए डीएमएफ अंतर्गत ऑडिट कार्य के अनुमोदन तथा वार्षिक प्रतिवेदन को स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सामूहिक रूप से जिले के विकास के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया। बैठक में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, डीएफओ अभिषेक जोगावत सहित शासी परिषद के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here