Home छत्तीसगढ़ 132 परीक्षा केंद्र, 28,570 अभ्यर्थी: छत्तीसगढ़ में छात्रवृत्ति टेस्ट का सफल आयोजन

132 परीक्षा केंद्र, 28,570 अभ्यर्थी: छत्तीसगढ़ में छात्रवृत्ति टेस्ट का सफल आयोजन

3
0

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के द्वारा दो पाली में की गई. पहली पाली में बौद्धिक योग्यता परीक्षण (MAT) और दूसरी पाली में शैक्षिक योग्यता परीक्षण (SAT) का आयोजन हुआ.

परीक्षा नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार साहू ने बताया कि भारत सरकार की योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य को इस वर्ष 2246 छात्रवृत्तियों का कोटा प्राप्त हुआ है. परीक्षा के लिए कुल 31,810 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 28,570 उपस्थित रहे जबकि 3,237 अनुपस्थित रहे. परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का नकल प्रकरण दर्ज नहीं किया गया. परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे. जिला प्रशासन तथा मण्डल कार्यालय की उड़नदस्ता टीमों ने भी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया.

पात्रता और लाभ
राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना के तहत शासकीय, शासकीय अनुदान प्राप्त एवं स्थानीय निकायों के स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा 8वीं के विद्यार्थी पात्र हैं. इन विद्यार्थियों को कक्षा 7वीं में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक (एससी-एसटी के लिए 50 प्रतिशत) प्राप्त करने चाहिए. साथ ही माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिमाह 1,000 रुपये की छात्रवृत्ति भारत सरकार द्वारा दी जाएगी की जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here