इस बार निर्जला एकादशी 25 जून को मनाई जाएगी. इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु की उपासना की जाती है. ज्योतिषियों के मुताबिक, शनि-शुक्र मिलकर नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे. दरअसल, निर्जला एकादशी पर शनि-शुक्र एक-दूसरे से 120 डिग्री की दूरी पर विराजमान होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा. ज्योतिष शास्त्र में शनि और शुक्र दोनों परम मित्र हैं, इसलिए 25 जून 2026 को बनने वाला यह राजयोग आर्थिक, पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में बेहद शुभ परिणाम लेकर आएगा.
क्या होता है नवपंचम राजयोग?
ज्योतिष शास्त्र में नवपंचम राजयोग को बेहद शुभ और शक्तिशाली योगों में से एक माना गया है. यह एक त्रिकोणीय संबंध है, जो दो ग्रहों के बीच एक विशेष दूरी बनने पर निर्मित होता है. जब शनि और शुक्र एक-दूसरे से पांचवें और नौवें भाव में स्थित होते हैं, तो उनके बीच नवपंचम योग बनता है. यानी आसान शब्दों में जब इन दोनों ग्रह के बीच 120 डिग्री का कोण बनता है, तब इस शुभ योग का निर्माण होता है. इस राजयोग से मुख्य रूप से लाभान्वित होने वाली हैं.
वृषभ
करियर में उछाल: शनि और शुक्र की शुभ स्थिति से आपके कार्यक्षेत्र में बड़ी तरक्की के योग हैं. लंबे समय से अटके हुए काम गति पकड़ेंगे.
आर्थिक लाभ: यदि आप बिजनेस में हैं, तो कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है. समाज और ऑफिस में आपके काम को सराहा जाएगा और आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
मिथुन
आय के नए स्रोत: आपकी आमदनी में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. एक से अधिक माध्यमों से धन लाभ होगा. बिजनेस या नौकरी के सिलसिले में की गई यात्राएं बेहद लाभदायक सिद्ध होंगी.
पारिवारिक सुख: परिवार में चल रहे मतभेद समाप्त होंगे. जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे.
कन्या
अचानक धन लाभ: कन्या राशि वालों को शेयर मार्केट, लॉटरी या किसी पुराने निवेश से बड़ा अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा जातकों को बड़ी जिम्मेदारी या प्रमोशन मिलने के प्रबल संकेत हैं. उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.
क्रिएटिविटी: यदि आप कला, लेखन, मीडिया या डिजिटल कंटेंट क्रिएशन से जुड़े हैं, तो आपकी रचनात्मकता चरम पर होगी.
कुंभ
शनि की कृपा: कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं. नवपंचम योग के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी.
कारोबार में विस्तार: यदि आप नया स्टार्टअप या नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय सबसे अनुकूल है. पिछले कुछ समय से चल रहा मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होंगी.







