Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के लिए गौरव, डॉ. गिरीश चंदेल राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी पार्क योजना...

छत्तीसगढ़ के लिए गौरव, डॉ. गिरीश चंदेल राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी पार्क योजना के सदस्य नियुक्त

8
0

रायपुर.

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा गठित राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी पार्क योजना की स्टीयरिंग सह प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग समिति का सदस्य बनाया गया है। इस संबंध में मंत्रालय की ओर से आदेश जारी किया गया है।

राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी पार्क योजना का उद्देश्य देश में जैव प्रौद्योगिकी आधारित उद्योगों और स्टार्टअप को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत विभिन्न राज्यों में जैव प्रौद्योगिकी पार्कों की स्थापना की जा रही है। इन पार्कों की स्थापना राज्यों के सहयोग से की जा रही है, जिसके लिए भारत सरकार की ओर से वित्तीय सहयोग भी उपलब्ध कराया जाता है।

राष्ट्रीय स्तर पर गठित यह स्टीयरिंग सह प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग समिति विभिन्न राज्यों में प्रस्तावित बायोटेक पार्कों के परियोजना प्रतिवेदनों को मंजूरी देने के साथ-साथ उनके क्रियान्वयन की निगरानी भी करेगी। समिति जैव प्रौद्योगिकी पार्कों से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन और समन्वय का कार्य भी करेगी।

डॉ. गिरीश चंदेल को समिति के सदस्य बनाए जाने से छत्तीसगढ़ के कृषि, जैव प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व मिलेगा। विशेषज्ञता का लाभ देश में जैव प्रौद्योगिकी आधारित उद्योगों, स्टार्टअप और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here