Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में शराब माफिया के खिलाफ छापेमारी के दौरान बवाल, पुलिस पर...

छत्तीसगढ़ में शराब माफिया के खिलाफ छापेमारी के दौरान बवाल, पुलिस पर हमला; छह आरोपी गिरफ्तार

44
0

गरियाबंद.

शराब माफियाओं पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. रात को गांव में भारी बवाल और गहमा-गहमी देखते हुए पुलिस कर्मी वापस लौट गए, इसके बाद सुबह गांव में जाकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों में 4 पुरुष, एक महिला और एक नाबालिग शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात कांदगड़ी के आश्रित ग्राम डोंगरी पानी मे अवैध शराब बिक्री की जानकारी मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई करने गई 8 पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था. स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मी रात को गांव से निकल आए, लेकिन सुबह गांव में जाकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 4 पुरुष, एक महिला और एक नाबालिग शामिल हैं.

सहायक उप निरीक्षक यदुराज की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुमित्रा नेताम, चुनेश्‍वर मरकाम समेत 4 आरोपियों के खिलाफ 109-BNS, 191(2)-BNS, 115(2)-BNS, 191(3)-BNS, 121(1)-BNS, 296-BNS, 132-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here