Home छत्तीसगढ़ मंडी शुल्क जमा नहीं करने वाले सब्जी व्यापारियों पर शिकंजा, कई दुकानें...

मंडी शुल्क जमा नहीं करने वाले सब्जी व्यापारियों पर शिकंजा, कई दुकानें सील

6
0

राजनांदगांव.

जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में निर्धारित राशि जमा नहीं करने वाले व्यापारियों के खिलाफ मंडी प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए कुछ दुकानों को सील कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सब्जी व्यापारियों की तीन दुकानें सील की गई है जिन्होंने 17 महीने से राशि का भुगतान नहीं किया है।

लंबे समय से बकाया राशि जमा नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। ज्ञात हो कि राजनांदगांव जिला मुख्यालय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बसंतपुर के एक वृहद क्षेत्रफल में मंडी परिसर में सब्जी, फल और फूल व्यापारियों के लिए अलग से दुकानों की व्यवस्था की गई है। बड़े क्षेत्रफल में संचालित इस मंडी में प्रतिदिन लाखों रुपए का कारोबार होता है। यहां बड़ी संख्या में व्यापारी और किसान पहुंचते हैं। सुबह 4 से लेकर दोपहर 12 बजे तक यहां पर अच्छी भी देखने को मिलती है।
मंडी प्रबंधन के अनुसार प्रतिदिन करीब 150 टन से अधिक सब्जी और फल की आवक होती है। ऐसे में मंडी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए व्यापारियों से निर्धारित शुल्क और अन्य राशि समय पर जमा करने को कहा जाता है। प्रबंधन का कहना है कि नियमों का पालन नहीं करने वाले व्यापारियों पर आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं व्यापारियों से मंडी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है। आज की कार्रवाई से हड़कंप मचा है।

इन तीन दुकानों को किया गया है सील
कृषि उपज मंडी के सचिव पंचराम वर्मा ने बताया कि थोक फल सब्जी मंडी फुटकर दुकान क्रमांक 17 जुलाई 2023 से 3 वर्ष, फुटकर सब्जी दुकान क्रमांक 52 अमृत बाई सोनकर जून 2021 से 5 वर्ष एवं फुटकर सब्जी दुकान क्रमांक 53 चंद्रेश सब्जी भंडार मार्च 2024 से 2 वर्ष से किराया लंबित होने पर कार्रवाई की गई है। किराया लंबित होने के कारण दुकान आवंटन के शर्त क्रमांक 04 के अनुसार दुकान को सील करने की करवाई सुनिश्चित कराई गई है। इस कार्रवाई के दौरान मंडी के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here