Home छत्तीसगढ़ CG में शिक्षकों की कमी पर छात्र-पालकों का प्रदर्शन, नियुक्ति और युक्तियुक्तकरण...

CG में शिक्षकों की कमी पर छात्र-पालकों का प्रदर्शन, नियुक्ति और युक्तियुक्तकरण को लेकर उठे सवाल

4
0

धमतरी/बालोद.

शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग के साथ-साथ युक्तियुक्तकरण के तहत स्कूलों को मर्ज किए जाने पर छात्रों के साथ पालकों का गुस्सा फूटने लगा है. सप्ताह के पहले दिन सोमवार को दो अलग-अलग जिलों से स्कूलों में ताला जड़ने की खबरें है.

धमतरी जिले के बारना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रों के साथ पालकों ने तेज बारिश में शिक्षकों की मांग को लेकर ताला जड़ दिया है. लंबे समय से शिक्षक की मांग कर रहे ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षकों की नियुक्ति तक स्कूल में ताला लगा रहेगा.

वहीं दूसरी ओर बालोद जिले में भी शासकीय नवीन प्राथमिक शाला शिकारीटोला क्रमांक 2 में पालकों ने आज ताला जड़ दिया. पालकों ने स्कूल को युक्तियुक्तकरण के तहत माध्यमिक विद्यालय करियाटोला में मर्ज करने को त्रुटिपूर्ण बताते हुए अधिकारियों पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया. नाराज ग्रामीणों को मनाने के लिए मौके पर तहसीलदार देवेन्द्र नेताम औऱ पुलिस कर्मी पहुंचे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here