Home मध्य प्रदेश सुप्रीम कोर्ट में पेशी का डर, 97 दिन डिजिटल अरेस्ट; भोपाल में...

सुप्रीम कोर्ट में पेशी का डर, 97 दिन डिजिटल अरेस्ट; भोपाल में बुजुर्ग दंपती से 22 लाख ठगे

3
0

 भोपाल

साइबर ठगों ने ईडी, दिल्ली पुलिस और सर्वोच्च न्यायालय का ऐसा डर दिखाया कि एक पढ़ा-लिखा बुजुर्ग दंपती 97 दिन तक ठगों की डिजिटल अरेस्ट की हालत में रहा। इस दौरान उन्होंने अपनी गहनों को गिरवी रखकर 22 लाख रुपये की रकम ठगों के बताए खाते में जमा करा दी।

कोलार थाना क्षेत्र में सामने आया यह मामला देश में अब तक लंबा डिजिटल अरेस्ट बताया जा रहा है। बताया गया कि 65 वर्षीय सुवर्णा लक्ष्मी और उनके पति नरसिम्हा राव कोलार स्थित गणपति इन्क्लेव में रहती हैं। सुवर्णा एक निजी स्कूल का संचालन करती थीं। वहीं नरसिम्हा राव एक निजी कंपनी के फाइनेंस विभाग से सेवानिवृत्त हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here