Home मध्य प्रदेश बाढ़ से सतना-चित्रकूट में भारी तबाही, मंदाकिनी नदी में समाया 42 साल...

बाढ़ से सतना-चित्रकूट में भारी तबाही, मंदाकिनी नदी में समाया 42 साल पुराना पुल; 700 से ज्यादा रेस्क्यू

37
0

सतना/चित्रकूट

14 घंटे की लगातार बारिश के बाद सतना और चित्रकूट में बाढ़ ने व्यापक तबाही मचा दी। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी ने रौद्र रूप धारण कर रामघाट समेत कई इलाकों को जलमग्न कर दिया, वहीं सतना जिले के कोटर, बिरसिंहपुर और कोठी क्षेत्र में सेमरावल नदी के उफान से दर्जनों गांवों में पानी घुस गया। प्रशासन के अनुसार जिलेभर में करीब 700 लोगों का सफल रेस्क्यू किया गया है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

जिला प्रशासन के मुताबिक फिलहाल बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है और राहत-बचाव कार्य जारी है। लेकिन चित्रकूट और सतना के प्रभावित इलाकों में अब सबसे बड़ी चुनौती सड़क संपर्क बहाल करने, बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने और बाढ़ से उजड़ी गृहस्थियों को दोबारा खड़ा करने की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here