Home मध्य प्रदेश 120 भैंसों की चोरी का खुलासा, मंदसौर की कालिया गैंग ने तीन...

120 भैंसों की चोरी का खुलासा, मंदसौर की कालिया गैंग ने तीन राज्यों में फैलाई थी दहशत

3
0

मंदसौर 

 राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में 120 भैसे चुरा चुके मंदसौर की कालिया गैंग के चार सदस्यों को चित्तौड़गढ़ जिले की निकुंभ थाना पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने गिरोह के मास्टर माइंड आरिफ कालिया को भी गिरफ्तार किया है। अभी चारों आरोपियों ने तीन राज्यों में 40 जगह से 120 भैंसों की चोरी करना कबूली है।

पुलिस की पूछताछ में मास्टरमाइंड आरिफ कालिया निवासी मुल्तानपुरा (मंदसौर) ने बताया कि गिरोह के सदस्य दोपहिया वाहन से मुल्तानपुरा से निकलते थे और पहले से तय रास्तों की रेकी करते थे। रात 9 से 10 बजे के बीच सुनसान बाड़ों के आस-पास पिकअप खड़ी कर उसमें भैंसों को चढ़ा देते थे। पिकअप में केवल चालक रहता था जो पहचान छुपाने के लिए मुंह ढंककर बिना नंबर की पिकअप चलाता था। बाकी आरोपित मोटरसाइकिल से ही आते-जामे थे। चुराई गई भैंसों को मंदसौर जिले के धुंधड़का पशु हाट में बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे।

हादसे के बाद भी पुलिस ने नहीं मानी हार

28 जुलाई को चित्तौड़ जिले के ग्राम गरदाना से हुई चोरी के बाद चित्तौड़ एसपी धर्मेंद्रसिंह यादव के निर्देश पर निकुंभ थाना अधिकारी प्रभुसिंह चुंडावत की टीम ने जांच शुरु की। 31 जुलाई की रात में मंदसौर से लौटते समय पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से कई जवान गंभीर घायल हो गए।

टीम ने मुखबिर और तकनीकी मदद से मालनखेड़ी के पास गिरोह के मास्टर माइंड 25 वर्षीय आरिफ कालिया, 25 वर्षीय सरफराज, 33 वर्षीय शहजाद, 25 वर्षीय आसिफ चारों निवासी मुल्तानपुरा थाना वायडी नगर मंदसौर को गिरफ्तार कर लिया है। पिकअप और मोटरसाइकिल जब्त कर ली हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here