मुंबई
धनतेरस के दिन सोने-चांदी के भाव में बदलाव देखा गया है. लगातार पांचवें दिन सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. इन पांच दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹7150 और 22 कैरट वाला ₹6560 महंगा हुआ है।
आज भी राजधानी दिल्ली में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 ऊपर चढ़ा है. वहीं चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है, जो 100 रुपये चढ़ी है. आइए जानते हैं दिल्ली से लेकर पटना तक सोने-चांदी की कीमत क्या है…
दिल्ली से पटना तक सोने-चांदी का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,46,180 और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,34,010 है, जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत ₹1,09,680 है.
आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,46,030 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,33,860, जबकि 18 कैरेट गोल्ड रेट ₹1,09,530 है.
कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,46,030 और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,33,860 और 18 कैरेट गोल्ड रेट ₹1,09,530 है.
चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,46,030 और 22 कैरैट सोने की कीमत ₹1,33,860 और 18 कैरेट गोल्ड रेट ₹1,09,560 है.
बेंगलुरू में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,46,030 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,33,860 है, जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत ₹1,09,530 है.
हैदराबाद में 24K गोल्ड रेट ₹1,46,030 और 22K गोल्ड रेट ₹1,33,860 है, जबकि 18 कैरेट गोल्ड रेट ₹1,09,530 है.
लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड रेट ₹1,46,180 और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,34,010 है, जबकि 18 कैरेट सोने का भाव ₹1,09,680 है.
पटना में 24 करैट सोने की कीमत ₹1,46,080 और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,33,910, जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत ₹1,09,580 है.
जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,46,180 और 22 कैरेट गोल्ड रेट ₹1,34,010, जबकि 18 कैरेट सोने का भाव ₹1,09,680 है.
अहमदाबाद में 24K गोल्ड रेट ₹1,46,080 और 22K सोने का भाव ₹1,33,910 है, जबकि 18 कैरेट गोल्ड रेट ₹1,09,580 है.
चांदी का भाव
चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखी जा रही है. इससे पहले लगातार तीन दिनों में 29-31 अक्टूबर तक एक किलो चांदी ₹20000 गिरी थी, फिर चार दिनों तक इसके भाव स्थिर थे और अब दो दिनों में यह ₹10100 ऊपर चढ़ी है. इसमें से आज दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 उछलकर ₹2,10,100 के भाव में बिक रही है. बाकी शहरों में भी यही भाव है, सिर्फ चेन्नई में ₹2,09,000 के भाव पर एक किलो चांदी मिल रही है।







